निशान यात्रा लेकर मनौना धाम पहुंचे बाबा के भक्त
निशान यात्रा लेकर मनौना धाम पहुंचे बाबा के भक्त
बरेली। बाबा श्याम के दर्शन कर पूज्य महंत जी महाराज से लिया आशीर्वाद
आंवला:--मोहरसा बुलन्दशहर शहर से श्याम परिवार मंडल समिति मोहरसा के नेतृत्व में चार दिनों में रंगभरी एकादशी पर निशान यात्रा श्री श्याम जी मंदिर मनौना धाम पहुंची।एक तरह की इस अलग निशान यात्रा में लगभग दो सौ लोग सम्मिलित थे। जिनमें लगभग पचास से अधिक महिलाएं थीं।
यह भव्य निशान यात्रा मोहरसा से प्रारम्भ होकर अनूपशहर, बबराला, बहजोई, इस्लामनगर व बिसौली होती हुई चार दिन बाद मनौना धाम पहुंची।
इस भव्य निशान यात्रा का बबराला बहजोई व बिसौली आदि जगहों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।यह यात्रा
श्री श्याम जी मंदिर मनौना धाम पहुंचने पर निशान यात्रा पर परम पूज्य महंत श्री श्री ओमेन्द्र महाराज जी द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
मोहरसा से लाया गया बाबा श्याम का निशान श्याम बाबा के मंदिर पर लगाया गया है।इस दौरान मनौना धाम आए भक्तों ने बताया कि मनौना धाम आने के बाद उन्हें अजब आनंद की अनुभूति हुई है।बह लगातार राजस्थान सीकर जाते थे।लेकिन मनौना धाम के बारे में सुना तो तुरंत ही निशान यात्रा लेकर मनौना धाम आए हैं।अब यहां पर लगातार आते रहेंगे।
इस दौरान मंगल सिंह,हपुआ सिंह, कपिल कुमार,योगेश, प्रमोद, कुलदीप कुमार, नवीन, सचिन कुमार केवट, निरंजन, पप्पू व राजेश्वरी,मधु,रजनी,सोनम, सर्वेश, ऊषा, खुशबू, संतोष आदि महिला भक्त सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।