Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

वाह क्या दिमाग दौड़ाया....अब आरोपी फिर से पछताया

वाह क्या दिमाग दौड़ाया....अब आरोपी फिर से पछताया


खुद को बचाने के लिए कोतवाली में लगा दिया फर्जी समझौतानामा




अब धोखाधड़ी की दूसरी एफआईआर हुई दर्ज



बरेली। प्लाट के विवाद में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी ने दोबारा धोखा देने की कोशिश की।शिकायतकर्ता के फर्जी हस्ताक्षर कर दो गवाहों के नाम लिख दिए और नोटरी अधिवक्ता के माध्यम से विवेचक को फर्जी समझौता नामा दाखिल करवा दिया। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। रामपुर गार्डन निवासी सपना अग्रवाल ने बताया कि उनके पति अजय अग्रवाल ने डोहरा रोड स्थित सुपर सिटी निवासी अमित सिंह राठौर से एक प्लाट का सौदा किया। रुपये एडवांस मिलने के बाद अमित ने धोखाधड़ी कर दी। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। विवेचना के दौरान अमित राठौर ने एक फर्जी समझौता नामा 29 जून 2020 दाखिल किया। इसमें गवाह वीरपाल और जायसवाल दिखाए गए। समझौता नामा नोटरी अधिवक्ता एके सिंह की ओर से नोटरी दिखाई गई। सपना अग्रवाल ने बताया कि ऐसा कोई भी समझौता नामा नहीं किया गया। उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए है। आरोपियों ने मुकदमें को खत्म करने के लिए ऐसा किया। विवेचना के दौरान विवेचक ने सपना को बुलाकर समझौते नामे के बारे के बताया तब धोखाधड़ी का पता चला। इसकी एक छायाप्रति दी गई। सपना ने थाना पुलिस से इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसएसपी से शिकायत की गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

whatsapp whatsapp