Saturday, 04-04-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

क्या थाना सुभाष नगर क्षेत्र में जेई व सुपरवाइजर के संरक्षण में हो रहे हैं अवैध निर्माण

क्या थाना सुभाष नगर क्षेत्र में जेई व सुपरवाइजर के  संरक्षण में हो रहे हैं अवैध निर्माण 


 थाना सुभाष नगर, थाना कैंट मे जेई ब सुपरवाइजर मिलकर करवा रहे हैं बड़े-बड़े निर्माण

 

थाना सुभाष नगर  में अवैध निर्माण का सिलसिला जारी  प्राधिकरण के अधिकारी मौन 


बरेली     थाना सुभाष नगर  क्षेत्र में अवैध निर्माण का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है जानकारी के अनुसार प्राधिकरण के जेई और   सुपरवाइजर की मिली भगत से भू माफिया खुलकर अवैध निर्माण करा रहे हैं तमाम शिकायत के बावजूद भी प्राधिकरण के अधिकारी कार्रवाई से कतरा रहे हैं जिससे एक और राजस्व की हानि हो रही है और दूसरी ओर भू माफिया बेखौफ  होकर अवैध निर्माण कर रहे हैं  थाना सुभाष नगर  क्षेत्र के बालाजी मंदिर के सामने पटेल विहार एक बड़े बेसमेंट का निर्माण  सुपरवाइजर द्वारा कराया गया

,  इटौआ मे मारुति बिहार में कई बड़े अवैध निर्माण चल रहे हैं  महेशपुर ठाकुरान मे अवैध निर्माण पराग दूध फैक्ट्री के सामने कई बड़े-बड़े अवैध निर्माण कालोनियां बन रही हैं जेटी सिटी पराग दूध फैक्ट्री नवजीवन के सामने  मैं बड़े-बड़े निर्माण बिना प्राधिकरण के नक्शे के हो रहे हैं बदायूं रोड पर लॉ कॉलेज में भी एक बहुत बड़ा निर्माण बिना प्राधिकरण के नक्शे के चल रहा है, आशीर्वाद इंटरप्राइजेज लॉ कॉलेज के सामने बदायूं रोड पर निर्माण चल रहा है सूत्रों की माने तो जेई व सुपरवाइजर मिलकर वित्तीय साठ  गांठ केअवैध निर्माण करवा रहे हैं  प्राधिकरण के अधिकारी एक बार सभी बड़े-बड़े निर्माण के नक्शे मानचित्र चेक कर लें तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा   लेकिन किसी का नक्शा प्राधिकरण से पास नहीं है स्थानीय लोगों कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारी इन निर्माण पर नजर डालते हुए भी संरक्षण प्रदान कर रहे हैं सूत्रों के अनुसार जेई व  सुपरवाइजर का कर्तव्य बनता है कि किसी भी जगह अवैध निर्माण होने से पहले उसे रोक दिया जाऐ हकीकत है कि पहले अधिकारी की मिली भगत  से निर्माण करवा दिया जाता है, बाद में प्राधिकरण के अधिकारी चालान काटकर खानापूर्ति कर देते हैं  मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुसार भू माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जानी चाहिए प्राधिकरण के द्वारा कई क्षेत्रों में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है लेकिन थाना सुभाष नगर क्षेत्र में कार्रवाई क्यों नहीं  लेकिन थाना सुभाष नगर क्षेत्र  में जेई व    सुपरवाइजर अब तक अपने कर्तव्यों में लापरवाही वरत रहे हैं अब देखने की बात यह है कि प्राधिकरण के अधिकारी इन अवैध निर्माणों पर कोई ठोस कदम उठाएंगे और इन भ्रष्ट जेई व सुपरवाइजर के खिलाफ कोई कार्रवाई भी करेंगे या मामले को ठंडे बस्ते में डाल देंगे

whatsapp whatsapp