रोशनी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने मनाया भाजपा की जीत का जश्न
रोशनी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने मनाया भाजपा की जीत का जश्न
बरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपा नेत्री रोशनी खान के कार्यलय पर एक समारोह हुआ जिसमें एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा की जीत की खुशी मनाई तथा जमकर आतिशबाजी भी हुई, इस मौके पर भाजपा नेत्री रोशनी खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बरेली के जिलाध्यक्ष परवेज मियां, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री निहाल खान, मंडल अध्यक्ष साहिल खान, हाजी आमिर ठेकेदार, स्वर्गीय बुंदन खान के बेटे पप्पू खान, सरताज कुरैशी, बाबू मंसूरी, जकीरूददीन, वली अहमद, हाजी गौस मोहम्मद, शाहरुख खान समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।