Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रेमी की चौखट पर बैठी प्रेमिका , चार दिन बाद प्रेमी ने किया स्वीकार

प्रेमी की चौखट पर बैठी प्रेमिका , चार दिन बाद प्रेमी ने किया स्वीकार


संयोग्य सिंह की रिपोर्ट



जौनपुर।     महराजगंज क्षेत्र के केवताली गांव में प्रेमी के घर के आगे प्रेमिका अपने 20 माह के बच्चे के साथ धरने पर बैठी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेमिका कोलकाता की रहने वाली है और पहले से ही शादीशुदा है , पहली शादी से प्रेमिका के 3 बच्चे हैं। वहीं प्रेमिका के चले जाने से उसका पति उसे यहां वहां ढूंढ रहा था और वह यहां अपने प्रेमी के घर के आगे आकर बैठ गयी।

प्रेमिका का कहना था कि चाहे वह मर ही क्यूँ न जाये लेकिन वह यहां से नहीं जाएगी।


इसी हठ के चलते प्रेमिका को उसके प्रेमी ने चौथे दिन शनिवार को अपना लिया, लेकिन अब प्रेमी कमरुल के घरवालों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया ,  सीओ बदलापुर चोप सिंह की मौजूदगी में दोनों ने लिखित रूप से साथ रहने के लिए सुलह समझौता कर लिया। पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी और प्रेमिका के बीच सुलह - समझौता होने के बाद शनिवार को दोनों ने घर में प्रवेश करना चाहा तो परिवार के लोगों ने रोक दिया। पुलिस ने भी दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया किंतु परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला। थक हारकर पुलिस ने भी कह दिया कि अब वे रहने के लिए खुद से कोई इंतजाम कर लें। फिलहाल घर से करीब सौ मीटर दूर दोनों पेड़ के नीचे ठिकाना बनाए हुए हैं। प्रेमी कमरुल का कहना है कि पिता ने घर में एक रूम उसे देने के लिए कहा था, लेकिन अभी उनका मोबाइल बंद आ रहा है। तीन दिन तक इंतजार करेंगे, फिर आगे के लिए कोई कदम उठाएंगे।

whatsapp whatsapp