बड़े मंगल पर बच्चों संग भक्ति कार्यक्रम का आयोजन
बड़े मंगल पर बच्चों संग भक्ति कार्यक्रम का आयोजन
बरेली। बड़े मंगल के पावन अवसर पर माधवबारी हनुमान मंदिर में बच्चों के साथ विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, आरती और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों ने पूरे उत्साह से भजन-कीर्तन में भाग लिया। भजन गायक जगदीश भाटिया ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को “राम-राम” नामक धार्मिक पुस्तक भेंट कर संस्कार और भक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया