Saturday, 13-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की बदहाली, जनता परेशान प्रशासन लापरवाह

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की बदहाली, जनता परेशान प्रशासन लापरवाह



टूटी सड़कें, बजबजाती नालियां और गंदगी से लोग बेहाल



बरेली। फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कस्बे में जर्जर सड़कें, ओवरफ्लो नालियां और चारों ओर फैली गंदगी ने नगर पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि स्थानीय लोग नगर पंचायत को अब “नरक पंचायत” कहने लगे हैं।

लोधी नगर स्टेशन रोड, घुंघरू वाले बाबा के मंदिर को जाने वाला मार्ग, सभासद अबोध सिंह की लकड़ी की टाल के पास सहित कई इलाकों में सड़कें पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इन रास्तों से गुजरना लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है। बरसात के साथ ही हालात और भी गंभीर हो गए हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय निवासियों और सभासद अबोध सिंह का आरोप है कि नगर पंचायत में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। सफाई अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित है। व्यापारियों का कहना है कि बदहाल रास्तों और गंदगी के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या घट रही है, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।

कस्बेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र सड़क मरम्मत, नियमित सफाई और जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था की जाए, ताकि फतेहगंज पश्चिमी को इस बदहाली से निजात मिल सके।

whatsapp whatsapp