Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

त्रिवटीनाथ मंदिर में होंगे अब 60 फुट ऊंचे विशाल बाबा महादेव के दर्शन

त्रिवटीनाथ मंदिर में होंगे अब 60 फुट ऊंचे विशाल बाबा महादेव के दर्शन


लगभग 8 वर्ष पूर्व स्थापित हो चुकी है नन्दी पर विराजमान बोलेनाथ की प्रतिमा


600 साल पुराना है मंदिर, तीन वट वृक्षों में स्वयं प्रकट हैं भोलेनाथ


बरेली।     छे सौ वर्ष पुराने तीन वट वृक्षों में स्वयं प्रकट बोलेनाथ के प्राचीनतम एवं भव्यतम बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में 60 फुट ऊंचे विशाल बाबा महादेव के स्वरूप का पदार्पण हो रहा है। भगवान शंकर के इस विशाल स्वरूप का निर्माण भारतवर्ष के अनुभवी शिल्पकार अनिल राम सुतार जिन्होंने गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से 182 मीटर विशाल सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति के साथ ही नई दिल्ली संसद भवन में 16 फीट ऊंची महात्मा गांधी तथा 18 फुट ऊंची पंडित जवाहरलाल नेहरु की मूर्ति के स्वरूप तथा अनेकोनेक उत्कृष्ट मूर्तियों की रचना की है। मंदिर कमेटी के प्रताप चंद्र सेठ तथा मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर 600 वर्ष प्राचीनता एवं स्वयं प्रकट भगवान शंकर का मंदिर है। मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि भगवान शंकर के विशाल स्वरूप की स्थापना के साथ हमारे बरेली शहर को एक नई पहचान मिलेगी जिससे बरेली के सभी शहरवासी गौरव का अनुभव कर सकेंगे तथा दूर-दूर से विभिन्न शहरों से आने वाले भक्तजनों के लिए ऐतिहासिक विरासत के रूप में आने वाले भविष्य में लोग निश्चित याद रखेंगे। बताते चले लगभग 8 वर्षो पहले भी इस मंदिर में नन्दी जी सवार बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित है जिसके साथ बरेली के इलावा बाहर के तमाम लोगों ने सेल्फियां ली हैं।

whatsapp whatsapp