Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

डेंगू का हमला, एक साल के मासूम की रिपोर्ट पॉजिटिव

डेंगू का हमला, एक साल के मासूम की रिपोर्ट पॉजिटिव


बरेली।        संचारी रोग नियंत्रण के दावों पर मरीजों की बढ़ती तादाद भारी पड़ रही है। मलेरिया के बाद अब डेंगू का भी वार बच्चों पर शुरू हो गया है। जिले में पहली बार एक वर्ष का एक बच्चा डेंगू की चपेट में मिला है। उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीबीगंज निवासी नबी हसन का एक वर्षीय बेटा गैनुम कई दिन से बुखार की चपेट में था। परिजन निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे पर हालत बिगड़ती जा रही थी। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसकी मलेरिया और डेंगू की जांच कराई। कार्ड टेस्टकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर एलाइजा जांच हुई। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। 

तापमान अधिकतम 28 से 34 डिग्री और न्यूनतम 19 से 22 डिग्री के बीच दर्ज होगा। जो मलेरिया के पैरासाइट्स के अनुकूल है। हालांकि, इस दौरान डेंगू के चपेट में आने की संभावना कम है। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक वायरस, बैक्टीरिया या पैरासाइट्स सभी एक निर्धारित तापमान पर सक्रिय और निष्क्रिय होते हैं।

whatsapp whatsapp