एनटीपीसी परीक्षा परिणाम में धांधली एवं छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए हमले का विरोध
एनटीपीसी परीक्षा परिणाम में धांधली एवं छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए हमले का विरोध
जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
बरेली। परिवर्तनकामी छात्र संगठन द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है जिसमें रेलवे एनटीपीसी परीक्षा परिणाम में हुई धांधली का विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा हमला करने का विरोध करते हुए हमले में लिप्त पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की गई है सचिव हरि ओम द्वारा बताया गया कि 2019 में रेलवे द्वारा 35000 पदों के लिए भर्ती की सूचना जारी की गई थी इसका लगभग 2 साल बाद 2021 सितंबर मैं परीक्षा आयोजित कराई गई 15 जनवरी को परिणाम घोषित किया गया जिसमें लाखों छात्रों को परीक्षा से बाहर कर दिया गया जब धांधली और भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए लाखों ट्वीट किए गए तब प्रशासन ने एक नहीं सुनी जिस पर मजबूरन छात्रों को आंदोलित एवं आक्रोशित होना पड़ा जिस पर बिहार पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया एवं प्लीज गुड्डू की तरह छात्रों के हॉस्टलों एवं लाजो में घुसकर तोड़फोड़ की एवं मारपीट की जोकि सरासर गलत है दामोदर स्वरूप पार्क पर प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन दिया गया जिसमें मांग की गई है कि छात्रों का दमन करने वाले पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं गिरफ्तार छात्रों को तत्काल रुप से रिहा किया जाए परीक्षा में हुई धांधली भ्रष्टाचार की जांच कर दोषी अधिकारियों को तत्काल रूप से दंड दिया जाए रेलवे सहित सभी सरकारी कंपनियों को निजी करण की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए सभी को योग्यता के अनुसार रोजगार दिया जाए रोजगार ना मिलने की स्थिति पर रोजगारी भत्ता दिया जाए ज्ञापन देने वालों में हरि ओम पृथ्वी निशा निशा कैलाश अर्जुन वैष्णवी निशी शिवानी उमेश राम भरोसे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे