बीडीसी चुनाव जीतने पर विपक्षियों का हमला, एक कि मौत
बीडीसी चुनाव जीतने पर विपक्षियों का हमला, एक कि मौत

बरेली। चुनाव की हार बर्दाश्त ना कर सके तो जीतने वाले प्रत्याशी के घर पर बोल दिया हमला मामला है थाना भुता के भंडरिया का जहां मीना पत्नी छत्रपाल के बीडीसी चुनाव जीतने पर विपक्षी मनीष एवं योगेंद्र के साथ लगभग 50 से 60 लोगों ने हमला बोल दिया जिसमें कई लोग लहूलुहान हो गए। हमले में मीना की जेठानी लगभग 50 वर्षीय गीता देवी पत्नी ढांकन लाल की मौके पर मौत हो गई पुलिस गीता देवी के शव एवं गीता देवी के घायल 25 वर्षीय पुत्र लगभग सिंह को लेकर बरेली जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का कहना था कि बाकी के घायल अभी रास्ते में हैं वह भी आ रहे हैं।