Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

ऑर्डर किया ऑनलाइन आई फोन,पार्सल में निकली कागज में लिपटी शीशी

ऑर्डर किया ऑनलाइन आई फोन,पार्सल में निकली कागज में लिपटी शीशी


डिलीवरी बॉय ने मोबाइल फोन स्विच ऑफ किया


बरेली। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देख छात्र ने ऑनलाइन आईफोन आर्डर कर दिया। पार्सल घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। डिब्बे के अंदर मोबाइल फोन की जगह कागज में लिपटी हुई एक शीशी निकली। धोखाधड़ी का एहसास होने पर छात्र ने पुलिस से शिकायत की।शाही थाना क्षेत्र के गांव चकदाह भगवतीपुर निवासी अंकुश गंगवार ने बताया कि वह सरदार बल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छूट पर आईफोन का विज्ञापन दिखा। इसमें सिर्फ 3500 रुपये में आई फोन मिलने की बात लिखी थी। विज्ञापन पर यकीन करके छात्र ने लिंक पर क्लिक किया। लिंक के जरिये खुली वेबसाइट से उसने मोबाइल फोन आर्डर कर दिया। सात फरवरी को डिलीवरी बॉय की कॉल आई। भुगतान के बाद उसने एक पार्सल दिया। डिलीवरी बॉय ने कहा कि घर जाने के बाद ही इसे खोलना। घर पहुंचकर जब उसने बॉक्स खोला तो दंग रह गया। बॉक्स के अंदर कागज में लिपटी हुई एक शीशी निकली। जब उसने डिलीवरी बॉय के नंबर पर कॉल की तो उसने दूसरा मोबाइल फोन भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है।

whatsapp whatsapp