चाय से जनता को ठण्ड में राहत देने का प्रयास
चाय से जनता को ठण्ड में राहत देने का प्रयास
बरेली। प्रज्ञा सरोवर शिक्षा समिति स्टेडियम रोड के तत्वधान में वरिष्ठ नागरिकों ने ठंड के मौसम में चाय बिस्किट का वितरण किया। यह कार्यक्रम कार्यक्रम प्रातकाल 7:00 से 11:00 तक चलाया गया। इस दौरान समिति के महासचिव डॉ. के ए वार्ष्णेय, आर के चोपड़ा, राकेश वार्ष्णेय, एडवोकेट बी के कोचर, डाॅ एन एल शर्मा, राम अरोड़ा, जगदीश अरोरा, प्रेम शंकर अग्रवाल, डॉ बी के वर्मा, डॉ नवनीत कृष्ण, राजीव वर्मा, श्रीमती मिथलेश वार्ष्णेय, श्रीमती प्रतीक्षा वार्ष्णेय का सहयोग रहा। चाय बिस्किट वितरण कार्यक्रम जनवरी-फरवरी के माह में प्रत्येक रविवार और सोमवार को किया जाएगा जिसका उद्देश्य है कि जनता को ठंड से कुछ राहत मिल सके।