शरारती तत्वों ने किया माहौल बिगाड़ने का प्रयास
शरारती तत्वों ने किया माहौल बिगाड़ने का प्रयास
योगी व भोले के पोस्टर फाड़ कर थूका, कोतवाली में शिकायत
ओवरब्रिज पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की माँग
बरेली। अभी एक दिन पहले ही महादेव ओवरब्रिज का शुभारंभ हुआ जिसपर मेयर उमेश गौतम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भोलेनाथ के फ्लेक्स ओवर ब्रिज की दीवारों पर लगाए गए थे विजय कश्यप नाम के व्यक्ति ने वहां से निकलते हुए देखा तो पोस्ट फटे हुए जमीन पर पड़े थे एवं उसे पर गुटका थूका हुआ था। आरोप यह भी है भोलेनाथ की फ़ोटो के साथ भी आरोपियों ने गलत हरकत की है इस सूचना पर धर्म की आस्था को ठेस मानते हुए विजय कश्यप के साथ गो रक्षक चंदन, ध्रुव, मंगला माता मंदिर गली नवाबन के महंत अजय शर्मा सहित तमाम लोग कोतवाली पहुँचे और पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व आरोपियों की जाँच कर कार्यवाही की मांग की है। सीओ फस्ट ने भी आश्वाशन दिया कि वह मामले की जाँच करते हुए कार्यवाही करेंगे।