Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सीएम रैकिंग में रामपुर यूपी में प्रथम

सीएम रैकिंग में रामपुर यूपी में प्रथम


एडीजी की मेहनत रंग लाई,टाप फाइव में बरेली जोन के चार जिले


बरेली। सीएम रैकिंग की टाप फाइव में लगातार दूसरी बार बरेली जोन के चार जिले आये हैं। रामपुर पूरे उत्तर प्रदेश में फिर अव्वल आया है। टाप टेन की रैकिंग में जोन के पांच जिले हैं और टाप 20 की रैकिंग में जोन के आठ जिले बाजी मारने में सफल रहे हैं। एडीजी जोन रमित शर्मा के निर्देश पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता और कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ रखने में जोन पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। खासकर महिला और बाल अपराधों की शिकायतों का पुलिस ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया है। यही वजह रही कि यूपी पुलिस की सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग के टॉप टेन जिलों में जोन के पांच जिले अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। एडीजी जोन रमित शर्मा ने बताया कि जिन जिलों की टाप रैकिंग आ रही है। वह किस तरह से बेहतर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से शिकायतों और शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों का निस्तारण कर रहे थे। ऐसे जिलों की आईजीआरएस टीम से बरेली में वर्कशाप कराई गई थी। इसमें जिलों के पुलिस अधिकारी, आईजीआरएस के नोडल अफसर और पूरी टीम को बुलाया गया था। वर्कशाप के जरिये रैकिंग में पिछड़ रहे जिलों को टिप्स दिये गये। इससे भी जिलों को रैकिंग सुधारने में मदद मिली है। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में बरेली जोन के चार जिले यूपी पुलिस की रैंकिंग में फर्स्ट आए हैं। एडीजी जोन रमित शर्मा के निर्देशन और एसपी रामपुर विद्या निवास मिश्र के कुशल नेतृत्व में रामपुर पुलिस ने दूसरी बार भी बाजी मार ली है। रामपुर पुलिस पूरे यूपी में प्रथम स्थान पर है। संभल पुलिस ने दूसरा और अमरोहा पुलिस ने तीसरा नंबर बरकरार रखा है। शाहजहांपुर ने अपनी रैकिंग को सुधारा है। वह चौथे नंबर पर है। जबकि बिजनौर आठवें नंबर पर है। महिलाओं, छात्राओं के साथ होने वाले गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही और मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने के मामले में पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसकी वजह से वह सीएम डैशबोर्ड की टाप रैंकिंग में चमक रहे हैं।

112 कालर संतुष्टि, 112 पीआरवी रिस्पांस टाइम, अग्नि सुरक्षा, बलवा अन्य गंभीर अपराध, महिला अपराधों, हत्या से संबंधित अपराधों, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, गुंडा और गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई के मामले में बरेली पुलिस ने उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य किया है। पॉक्सो एक्ट के अपराधों में बरेली पुलिस ने शानदार कार्य किया है। इसको लेकर बरेली जोन पुलिस के पांच जिले सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे। एडीजी जोन रमित शर्मा ने कहा कि टीम प्रबंधन, मेहनत, ईमानदारी की वजह से यूपी पुलिस की टॉप फाइव रैंकिंग में बरेली जोन के चार जिले आए हैं। चारो जिलों के कप्तानों को बधाई दी गई है। उन्हें टॉप रैंकिंग में बने रहने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य जिलों के कप्तानों को भी कहा गया है कि वह इन जिलों से सीख लेकर टॉप रैंकिंग में अपनी जगह बनाएं।


जोन की रैकिंग में आये जिले


रामपुर – 1

संभल – 2

अमरोहा : 3

शाहजहांपुर – 4

बिजनौर – 8

मुरादाबाद – 14

बरेली – 15

बदायूं – 17

whatsapp whatsapp