Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

लेडी डॉन व पति मिलकर माँग रहे 40 लाख की रंगदारी, कप्तान से शिकायत

लेडी डॉन व पति मिलकर माँग रहे 40 लाख की रंगदारी, कप्तान से शिकायत


अलग-अलग थानों में मनी सक्सेना पर दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे


पीड़िता ने कप्तान से लगाई कार्रवाई सहित सुरक्षा की गुहार




बरेली। जनपद की एक महिला ने अपने पति और उसकी कथित साथी महिला पर झूठे मुकदमे में फंसाने, 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता चंचल प्रजापति निवासी जंक्शन माल गोदाम रोड, थाना सुभाषनगर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। चंचल प्रजापति ने आरोप लगाया कि मनी सक्सेना उर्फ लेडी डॉन नाम की महिला शातिर अपराधी प्रवृत्ति की है, जो झूठे मुकदमे दर्ज कर लोगों को ब्लैकमेल करती है और रंगदारी में संपत्ति व मोटी रकम हड़पती है। जिले के अलग-अलग थानों में मनी सक्सेना पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। चंचल के अनुसार, मनी सक्सेना और पीड़िता का पति दानिश सक्सेना उर्फ बली के बीच अवैध संबंध हैं। दानिश के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और फिलहाल कोर्ट में उनके बेटे की कस्टडी का केस निर्णयाधीन है। आरोप है कि मनी सक्सेना कोर्ट में खुद को पीड़िता की बहन बताकर दानिश के साथ आती है, जबकि वह दानिश की अनैतिक पत्नी की तरह रह रही है।पीड़िता ने बताया कि 8 अगस्त 2025 को मनी सक्सेना ने थाना इज्जतनगर में एफआईआर संख्या 729/2025 दर्ज कराई, जिसमें जानबूझकर उसका नाम अपने पति मनमोहन सिंह नाम के व्यक्ति के साथ जोड़ दिया गया, जबकि उसका मनमोहन से कोई संबंध नहीं है। आरोप है कि मनी सक्सेना ने धमकी दी है कि यदि 40 लाख रुपये नहीं दिए तो जेल भिजवा देगी। चंचल ने कहा कि इन धमकियों और उत्पीड़न के कारण उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई है और वह मानसिक तनाव में हैं। उनका आरोप है कि मनी सक्सेना और दानिश सक्सेना कभी भी उनकी हत्या कर सकते हैं या किसी झूठे मुकदमे में फंसा सकते हैं। पीड़िता ने  एसएसपी से न्याय, सुरक्षा और रंगदारी मांगने व ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

whatsapp whatsapp