किसानों के अधिकारों हेतु निकाल रहे पदयात्रा: रविनागर
किसानों के अधिकारों हेतु निकाल रहे पदयात्रा: रविनागर
बरेली। किसान एकता संघ के द्वारा किसानों के अधिकारों के लिए की जा रही किसान जागरूक पदयात्रा आंवला तहसील के सरातु गांव में मंडल अध्यक्ष चौधरी श्रीपाल सिंह नेताजी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसान जागरुक पदयात्रा यहां से चंदऊवा, बढ़रई, श्यामपुर, जितौर, सूदनपुर आदि दर्जनों गांव से होती हुई हैबतपुर में समाप्त हुई। पदयात्रा में किसानों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। किसान नेता डॉ रवि नागर ने पदयात्रा के दौरान मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया की मौजूदा सरकार किसान विरोधी सोच के साथ कार्य कर रही है। तेज बारिश और बाढ़ के पानी से गंगा के किनारे के किसानों की फसलें पूरी तरीके से बर्बाद हो जाती है। जिनका सरकार मुआवजा नहीं देती। साथ ही साथ जनहानि और मुसीबत भी झेलनी पड़ती है। किसानों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के निर्देश पर पदयात्रा निकाली जा रही है। बाढ़ आने से बर्बाद हुई फसलों का सरकार मुआवजा दे। बाढ़ आने से पूर्व बाढ़ राहत चौकिया बनाई जाएं एवं अति प्रभावित गांवों में नावे उपलब्ध कराई जाएं। इन मांगों को लेकर कल दिनांक 12 जुलाई को 11:00 बजे आंवला तहसील पर किसान पंचायत कर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपेगे और मांग करेंगे। प्रदेश संगठन सचिव जगपाल यादव ने कहा कि किसानों की मांगों को शीघ्र से शीघ्र माना जाए अन्यथा किसान एकता संघ आंदोलन करने को मजबूर होगा। युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि सभी को एक जुट हो किसानों के हक की बात करनी होगी। पदयात्रा में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी इरशाद अली, प्रदेश संगठन सचिव चौधरी जगमाल सिंह यादव, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, मंडल लेखा अधिकारी रूपलाल गुर्जर, जिला महासचिव अवधेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा, अवधेश एडवोकेट सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पदयात्रा में उपस्थित रहे।