कप्तान ने मांगी 20 हजार रुपए रंगदारी, पुलिस ने उल्टा लगा दी मार
कप्तान ने मांगी 20 हजार रुपए रंगदारी, पुलिस ने उल्टा लगा दी मार
पीड़ित बोला करता हूं आत्मदाह तो जिम्मेदार होंगे आरोपी
आरोपियों का खुलकर साथ देती है पुलिस, आरोप
बरेली। थाना फरीदपुर के ग्राम सेदापुर के रहने वाले अवधेश पुत्र कन्हैयालाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके गांव में रहने वाला एक हिस्ट्रीशीटर कप्तान यादव पुत्र गिरधारी लाल तथा उसका लड़का प्रदीप दबंग बदमाश है जो अपनी दबंगई के बल पर लोगों से रंगदारी वसूल करता रहता है पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने ₹20000 की रंगदारी मांगी थी जो ना देने पर रंजिश में देख लेने की धमकी देता आ रहा है पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित थाने का एक दरोगा उसके घर आता जाता है 16 जून को कप्तान एवं प्रदीप ने रास्ते में गिर कर फिर से रंगदारी मांगी साफ मना करने पर प्रदीप द्वारा 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई गई मौके पर पहुंची पुलिस प्रदीप एवं प्रार्थी को थाने ले गई जहां पर दरोगा द्वारा प्रार्थी को पीटा गया और वह आरोपियों से यह कह रहा था कि तुम चिंता मत करो इनको मैं पाठ पढ़ाता हूं पीड़ित ने आरोप लगाया कि अपना कसूर पूछने पर पुलिस ने एक नहीं सुनी बल्कि आरोपियों का साथ दिया पुलिस ने यह आरोप लगा रही थी कि प्रार्थी नशे में है परंतु प्रार्थी के विरोध वरना तो पुलिस ने कोई मेडिकल परीक्षण कराया और ना ही कोई कार्यवाही की प्रार्थी ने खुद को डर बताते हुए कहा है कि उक्त दरोगा कप्तान एवं प्रदीप मिलकर प्रार्थी को किसी झूठे मुकदमे में फंसा सकता है इतना ही नहीं प्रार्थी ने आरोपियों से तंग आकर आत्मदाह की चेतावनी देते हुए कहा कि इस पर उक्त जिम्मेदारी तीनों लोगों की होगी।