इंसानियत को शर्मसार करने का मामला आया सामने नाली में मिला भ्रूण
इंसानियत को शर्मसार करने का मामला आया सामने नाली में मिला भ्रूण
मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने खुद नाली से निकाला
बरेली। इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है किसी ने 5 माह के भ्रूण को नाली में फेंक दिया और फरार हो गया घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया फिलहाल पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस सनसनी घटना से कहीं ना कहीं लोगों के मन में दहशत है बताते चलें इससे पूर्व में भी सुभाष नगर इलाके में इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था चौकी से चंद कदमों की दूरी पर तालाब किनारे एक भ्रूण बरामद किया था पुलिस इस मामले में अभी तक तफ्तीश में जुटी थी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही थी लेकिन अभी पुलिस की एक जांच पूरी भी नहीं हुई कि शहर कोतवाली के सबसे व्यस्त इलाका बिहारीपुर में भ्रूण मिलने से लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने अब इस मामले में तफ्तीश तेज कर दी है एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं कहीं ना कहीं इंसानियत को भी शर्मसार कर रही हैं
बुधवार शाम कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर इलाके की चौपुला चौक गली में यह भ्रूण फेंका गया वो इलाका काफी व्यस्त रहता है। फिर भी किसी ने उस भ्रूण को फेंकते हुए नहीं देखा। आस-पास के लोगों ने जब भ्रूण को नाली में देखा तो दंग रहे गए। आनन फानन में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के मुताबिक जिस वक्त शहर में बारिश हो रही थी उसी वक्त उसे फेंका गया होगा। जिसकी वजह से किसी की नजर फेंकने वाले पर नहीं पड़ी।