76 वर्षीय बजुर्ग महिला को जान से मारने का प्रयास
76 वर्षीय बजुर्ग महिला को जान से मारने का प्रयास
महिला ने अपने पुत्र, नाती व उसकी पत्नी पर लगाए गम्भीर आरोप
बरेली थाना कैंट के चनेहटी निवासी 76 वर्षीय द्रौपदी देवी पत्नी स्वर्गीय गणपतराम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके पति की लगभग 36 वर्ष पहले मौत हो चुकी है और पीड़िता के 4 पुत्र थे जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है पीड़िता की पुत्र वधू उर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय ओम प्रकाश पीड़िता की देखरेख करती है और पुत्र राजकुमार एवं नाती शराब पीकर आए दिन मारपीट और गाली गलौज करते हैं महिला ने आरोप लगाया कि 20 मार्च 2023 को शाम के समय गालियां देते हुए गला दबाने का प्रयास किया एवं बाल पकड़कर खींचते हुए डंडो से भी मारपीट की है जिसकी सूजन अभी भी है महिला ने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों ने आकर उसकी जान बचाई और आरोपी पुत्र पीड़िता के मरने के बाद किसी भी द्वारा पैहरवी ना करने की बात कहते हुए महिला को प्रताड़ित कर रहे हैं महिला ने बताया कि मैं थाने गई थी परंतु परिवारिक मामला कहकर पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया महिला को अपनी जान का खतरा है और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है