Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

छात्राओं ने निकाली उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता रैली

छात्राओं ने निकाली उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता रैली



बरेली।         साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में महाविद्यालय की प्राचार्या  डॉक्टर अनुपमा मेहरोत्रा द्वारा रैली का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता विषय पर रैली निकाली गई, जिसमें स्वयं सेविकाओं ने "पहले मतदान फिर जलपान", "जन जन का यह नारा है मतदान अधिकार हमारा है" आदि नारों से सिक्लापुर ,गंगापुर ,बांस मंडी ,मटकी चौकी, आदि स्थानों पर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया, एवं "हस्ताक्षर अभियान" के द्वारा सभी को यह शपथ भी दिलाई कि आप मतदान अवश्य करें। द्वितीय सत्र मे "स्वच्छ भारत "शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई में निशा शर्मा बी. ए. प्रथम वर्ष प्रथम स्थान, शीतल बी.ए .प्रथम द्वितीय स्थान , प्राची शर्मा बी .ए .प्रथम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय इकाई में, निकिता कश्यप बीए प्रथम वर्ष प्रथम स्थान , मनु जोशी बी. ए .प्रथम द्वितीय स्थान, राखी कश्यप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

whatsapp whatsapp