Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर की गोष्ठी



बरेली। भारत रत्न तथा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल के द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय राजीव गांधी एवं आधुनिक भारत का दृष्टिकोण था इस अवसर पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल की मंडल कोऑर्डिनेटर डॉक्टर चारू मेहरोत्रा ने कहा आज जो हम डिजिटल इंडिया की बात करते हैं उसकी शुरुआत स्वर्गीय राजीव गांधी 

ने की थी आम व्यक्ति तक संचार के माध्यम को पहुंचाना वा सरल एवं सुलभ कराना , कंप्यूटर क्रांति लाना देश के युवाओं को 18 वर्ष की आयु में वोट के अधिकार दिलाना भारत को एक आधुनिक और विकसित देश बनाना यह भी यह भी उन्हीं का दृष्टिकोण था देश के लिए उनके बलिदान को हम सब सदैव ऋणी रहेंगे इस अवसर पर जोनल कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अलाउद्दीन खान ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी युवाओं के आदर्श थे उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं बनाएं नई शिक्षा प्रणाली जिसमें दूरस्थ शिक्षा इग्नू जैसी संस्था उन्हीं की देन है भारत को आधुनिक और तकनीकी क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बनाना उनका सपना था जो उन्होंने काफी हद तक साकार भी किया चाहे कोई भी सरकार आए परंतु देश के लिए उनके कार्यों को नकारा नहीं जा सकता इस अवसर पर श्रीमती अलका व श्रीमती रेनू ने कहा कि राजीव गांधी हर युवा की पसंद थे उनके आदर्श युवाओं को अपनाने चाहिए वह देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी इस अवसर पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल के सदस्य अंशु, अनुष्का, खुशी, सतीश कुमार, सलमान खान, बरखा गुप्ता, अंजना देवल, शिवांगी रस्तोगी, बीना यादव, मोहम्मद फुरकान, प्रोफेसर गुफरान आदि मैं अपने विचार व्यक्त किए राजीव राजीव गांधी स्टडी सर्किल के अखिल भारतीय कोऑर्डिनेटर डॉ सतीश राय के निर्देश में इस वर्चुअल गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन मंडल कोऑर्डिनेटर डॉ चारू मेहरोत्रा ने किया धन्यवाद प्रोफेसर अलाउद्दीन खान ने दिया।

whatsapp whatsapp