Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बाइक की टक्कर से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

बाइक की टक्कर से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत


बरेली     बाजार से पैदल घर जाते समय एक बाइक सवार ने किसान को टक्कर मार दी। इस हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भांजे अफजाल हुसैन ने बताया कि थाना देवरनिया के वार्ड 13 मोहल्ला नई बस्ती निवासी अहमद नबी 55 बर्षीय पुत्र दुल्ले 2 जुलाई की शाम पैदल बाजार काम से गए थे। वापस आते समय तेज रफ्तार आ रही बाइक ने मोहम्मद नबी के टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अहमद नबी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाइक सवार को भी पकड़ लिया गया। वह बहेड़ी का रहने वाला है। रात में इलाज दौरान किसान की मौत हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

whatsapp whatsapp