जेठ बना जान का दुश्मन, पीड़िता ने एसएसपी से गुहार
जेठ बना जान का दुश्मन, पीड़िता ने एसएसपी से गुहार
बरेली। एक युवती को प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया। मकान की खातिर उसका जेठ उसकी और उसके पति की जान के पीछे पड़ा है। महिला ने इस मामले में एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देखकर न्याय की गुहार लगाई है।
थाना सुभाषनगर के नेकपुर निवासी प्रिया ने बताया अब से लगभग सात वर्ष पूर्व विक्रम सोनकर पुत्र ओमपाल सोनकर निवासी नेकपुर के साथ प्रेम विवाह किया था। जिससे उसके जेठ को आपत्ति थी। वह शादी के कुछ समय बाद से ही उसके साथ गाली गलौज व अभद्र व्यवहार करता था। वह कहता था उसे यहां रहने नहीं देगा। मेरे भाई का विवाह मेरी पसन्द के अनुसार नहीं हुआ है। जेठ चन्दन सोनकर जबरदस्ती पैतृक मकान को अपने कब्जे में किये हुए है और दूसरे मकान में जिस में वह अपने पति के साथ रहती है उस पर भी उसकी नियत खराब है। वह उसे और उसके पति को मकान में नहीं रहने देता है। इसी प्रकार से वह पैतृक दुकान स्थित चौपुला बड़ी फाटक निकट पहलवान ढावा पर भी पति को उसका हिस्सा नहीं दे रहा है। जिस कारण आये दिन लड़ाई झगड़े पर आमदा रहता है। आरोप है कि उसके जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। वहीं पति के आने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी है।