रात्रि में गांव के ऊपर मडराता ड्रोन देख ग्रामीणों के उड़े होश, सूचना पर पहुंची पुलिस
रात्रि में गांव के ऊपर मडराता ड्रोन देख ग्रामीणों के उड़े होश, सूचना पर पहुंची पुलिस
रवि शर्मा की रिपोर्ट
शेरगढ़ । अर्धरात्रि के समय थाना क्षेत्र के गांव बरीपुरा मुहीउद्दीनपुर, गहलुईया,मवई आदि क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ता हुआ देख ग्रामीणों के होश उड़ गए हालांकि कुछ समय तक लोगों ने अंदाजा लगाया कि किसी शादी समारोह की वजह से कैमरा चल रहा है। परंतु गांव में कहीं शादी ना पाए जाने पर लोगों के अंदर दहशत बैठ गई आसपास के रिश्तेदारों में से लोगों को ड्रोन कैमरा कि अफवाह मोबाइल पर फैलने लगी। जिससे लोग दहशत में आ गए। थाना क्षेत्र के गांव बरीपुरा में ड्रोन कैमरा देख थाना अध्यक्ष शेरगढ़ विक्रम सिंह को फोन किया तो मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और गांव वालों को समझाने की कोशिश की हालांकि लोगों ने बताया कि कुछ लोगों को एक गन्ने के खेत की भागते हुए देखा गया है। घंटों ग्रामीणों ने मशक्कत की कोई नजर नहीं आया। कुछ देर के बाद नगरिया कला के कुछ लोगों ने अपने गांव की रेंज के आसपास चलते देखा। क्षेत्रीय ग्रामीणों का शासन प्रशासन से निवेदन है कि ऐसी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।