Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बरेली नाम रोशन कर रहे एक पिता के दो सितारे

बरेली नाम रोशन कर रहे एक पिता के दो सितारे


जल्द दिखेंगे टीवी के पर्दे पर दोनो भाई बहन


टॉप 20 में बनाई अपनी जगह


बरेली।       अगर किसी का बच्चा एक ट्रॉफी जीत कर आए तो उसके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ जाती है और कई लोग ऐसे हैं जो टीवी पर आने के लिए दिन रात एक कर देते हैं पर कामयाब नहीं हो पाते पर बरेली सुभाष नगर के रहनेवाले दो सितारे ऐसे हैं जो अब लगातार टीवी पर नजर आएंगे। बताते चलें सुभाष नगर निवासी संजीव कुमार कश्यप व रश्मि कश्यप के तीन बच्चे हैं जिनकी सबसे बड़ी बेटी फर्स्ट ईयर में पढ़ रही है वहीं 14 वर्षीय श्रेया एवं 13 वर्षीय शौर्य दोनों भाई बहन ईश्वर चैनल पर डाँस शो स्टेप फ़ॉर फ्यूचर में टॉप 20 में आ चुके हैं जिनका प्रसारण 12 अगस्त को हो गया है अब वह लगतार तोवी चेनल पर बने रहेंगे ऐसा उनके मातापिता का विश्वास है। बताते चलें संजीव कुमार अपर जिलाधिकारी प्रशाशन ( एडीएम - ई ) के पेशकार हैं। संजीव कुमार ने बताया कि दोनों बच्चे बरेली की ही एक एकेडमी में टीचर गोविंद यादव से सीख कर आज बरेली सहित दोनो माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं इससे उनको बहुत खुशी है। दोनों बच्चो ने 15 अगस्त को भी संजय कम्युनिटी हाल में भी अपना जलवा कायम रखा जिसमें श्रेया फस्ट और शौर्य सैकिंड आए। बच्चों की इस उपलब्धि पर तमाम शुभचिंतको की बधाई देने के लिए लाइन लगी हुई हैं।

whatsapp whatsapp