दुकान किराए पर न देने से नाराज आरोपियों ने की मारपीट
दुकान किराए पर न देने से नाराज आरोपियों ने की मारपीट
गर्भवती पीड़िता को भी जमकर पीटा
बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी के बिलपुर निवासी मुस्कान पत्नी अमन कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके ससुर की स्टेशन रोड पर आठ दुकानें हैं जिसमें एक दुकान पर देवर जूते चप्पल की दुकान चलता है आरोप है कि कस्बे के अन्दर रमाकान्त मिश्रा की कपड़े की दुकान है वह प्रार्थनी के ससुर के पास दुकान किराए पर लेने के लिए आया था जिसको दुकान खाली न होने की बात कहकर मना कर दिया था इसी से रंजिश मानते हुए 29 फरवरी को आरोपी देवर की दुकान बन्द करते वक्त अपने साथियों के साथ आया और जाति सूचक गालियां देते हुए खुद को पंडित बताकर खुद की सरकार होने की धमकी देते हुए झूठे मामले में फसाने की चेतावनी देने लगा। आरोप है कि आरोपियों ने प्रार्थनी को गर्भावस्था में मारापीटा जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया पीड़िता ने बताया कि वह ₹10000 महीने के रंगदारी मांग रहा है एवं देवर और पति के साथ भी मारपीट की है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि वह थाने शिकायत करने गई थी परंतु पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया ओर एक मार्च को कप्तान से भी शिकायत कर चुकी है।