महिला ने तहेरे भाइयों पर लगाया मातापिता को बंधक बनाने का आरोप
महिला ने तहेरे भाइयों पर लगाया मातापिता को बंधक बनाने का आरोप
महिला का जबरन करवाया निकाह, हड़पना चाहते है प्रॉपर्टी
बरेली। थाना कैंट के नकटिया मोहनपुर निवासी तंजीम बानो पुत्री गोस खा ने अपने तहरे भाइयों पर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें बताया कि उसके माता-पिता 65 70 वर्षीय बुजुर्ग एवं कमजोर व्यक्ति हैं प्रार्थनी ही उनकी एकलौती संतान एवं सहारा है महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने गजरौला में 15 बीघा खेती की जमीन खुद खरीदी थी एवं पांच बीघा दादा इलाही जमीन ऐसे के रूप में मिली थी महिला ने बताया कि पिता की जमीन पर तहरे भाइयों की निगाह पड़ी हुई है वह लोग पिता की जमीन को हड़पना चाहते हैं महिला ने बताया कि उक्त लोग उसकी जबरन शादी कराना चाहते थे जिसका महिला ने साफ इनकार कर दिया तब उक्त लोगों ने प्रार्थी को पूरी तरह लाठी-डंडों से मारपीट की थी। जिससे पीड़ित का हाथ भी टूट गया है इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया कि 20 फरवरी 2022 को रात्रि लगभग 3:00 बजे का जी बुलाकर जबरन निकाह कराया माता-पिता को बंधक बनाकर एक जमीन 11 लाख रुपए में बेच दी एवं 12 लाख रुपए धोखाधड़ी कर बैंक से निकाल लिए और हड़प लिए पीड़ित ने बताया कि आप लोगों की नजर 20 बीघा पड़ी हुई जमीन पर लगी हुई है महिला ने बताया कि अभी भी उक्त लोगों ने माता-पिता को बंधक बना रखा है जब वह उनसे मिलने गई तो उक्त लोगों ने मिलने नहीं दिया और उल्टा उसके साथ मारपीट की गई है महिला ने मामले की संपूर्ण जांच कर मामला दर्ज करने की मांग की है