Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

स्वयंसेवियों ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चलाया स्वच्छता अभियान

स्वयंसेवियों ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चलाया स्वच्छता अभियान 


राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर आयोजित


बरेली।        राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का एक दिवसीय नियमित शिविर अभिग्रहीत बस्ती बिहारीपुर में लगाया गया ।शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य  दीप्ति वार्ष्णेय ने किया ।प्रथम सत्र में स्वयंसेवियों ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया तत्पश्चात शिविर में नेहरू युवा केंद्र की जिला युवाअधिकारी पुष्पा सिंह  के द्वारा युवाओं को स्वास्थ्य, सकारात्मक जीवन शैली और फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत योग एवं स्वास्थ्य विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । शिविर में आमंत्रित अतिथि महेंद्र सिंह योगाचार्य एवं प्रीति द्वारा स्वयंसेवी छात्राओं को दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने,प्राकृतिक चिकित्सा तथा सकारात्मक जीवन शैली अपनाने हेतु व्यायाम तथा योग एवं उनके लाभ बताए गए। स्वयंसेवी छात्राओं को अनुलोम विलोम, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार के साथ-साथ दैनिक जीवन के लिए उपयोगी व्यायाम की जानकारी दी गई । पुष्पा सिंह ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम सभी विकास खण्डों में आयोजित किए जा रहे हैं।नेहरू युवा केन्द्र की तरफ से सभी को प्रमाण पत्र वितरित किये गए।इस अवसर पर समाज सेवी श्री भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे तथा सहयोग किया।द्वितीय सत्र में अभिग्रहीत बस्ती बिहारीपुर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया गया ,प्लग रन के द्वारा सफाई अभियान चलाया और रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। समस्त कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत के द्वारा किया गया।

whatsapp whatsapp