Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

एक दिन की छुट्टी फिर पाँच साल का रोना, आगे मर्जी आपकी

एक दिन की छुट्टी फिर पाँच साल का रोना, आगे मर्जी आपकी


राजेंद्र नगर के ए के अग्रवाल लगातार कर रहे जनता को जागरूक



कई सालों से सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर भी करते रहे हैं जागरूक


बरेली       थाना प्रेमनगर छेत्र के इंद्रानगर में रहने वाले ए के अग्रवाल ने  मतदान को लेकर अलग तरह से ही जागरूकता अभियान चलाया हैं पूरे शहर भर में यह हैलमेट एवं सफेद कुर्ते पर मतदान की अपील लेकर अपनी एक्टिवा से घूमते नजर आए। वह इस लिये जागरूक कर रहे हैं जिससे कोई भी मतदान छूट ना जाए उनका कहना है कि शहर के अच्छे बुरे कामों के लिए हमें 5 साल अपने वोट का अधिकार देने को मिलता है और उसमें हमें सही राजा चुनने का अवसर प्राप्त होता है तो हमें वोट को बहुत ही सोच समझकर डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सरकार पर आरोप तो लगा देती है पर मतदान के दिन को छुट्टी का दिन मान कर मतदान करने नहीं जाती अगर हम मतदान के दिन को छुट्टी मान लेंगे तो 5 साल तक रोना बेकार है इसलिए हर हाल में हर मतदाता अपने मतदान का उपयोग अवश्य करें जिससे वह अपने देश बा परदेश का राजा चुन सके। बताते चलें ए के अग्रवाल आए दिन सड़क सुरक्षा नियम एवं हेलमेट के लिए भी आए दिन आपको इन सफेद कपड़ों में एवं हेलमेट पर सड़क सुरक्षा नियम लिखे हुए जागरूक करते हुए शहर के किसी भी कोने में या फिर सड़क पर चलते हुए नजर आ जाते हैं इनका मानना है कि हर व्यक्ति का जीवन अनमोल है जिसको प्रभु ने दिया है इसलिए हर व्यक्ति को सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।

whatsapp whatsapp