पंचायत सहायक के शैक्षिक प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी का लगा आरोप
पंचायत सहायक के शैक्षिक प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी का लगा आरोप
बरेली। जिले की बहेड़ी तहसील के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक दमखोदा में एक महिला द्वारा ग्राम पंचायत सहायक के पद पर हुए चयन में धांधली का आरोप लगाया है।
ब्लॉक दमखोदा की ग्राम पंचायत गरगईया में आशा गंगवार नाम की महिला द्वारा एसडीएम को एक शिकायती पत्र सौंपा गया, जिसमें शिकायत करते हुए महिला ने आरोप लगाया है कि गांव में ग्राम पंचायत सहायक के पद पर सरोज बाला नामक महिला का चयन हुआ है, जिसमें सरोज बाला द्वारा आपमे शिक्षा प्रमाण पत्र के तौर पर यू०पी० बोर्ड मदरसा एजुकेशन के कागजात लगाए गए हैं। आशा गंगवार को शक है कि चयनित महिला सरोज बाला के प्रमाण पत्र फर्जी हैं, इसीलिए आशा गंगवार ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर सरोज बाला के शिक्षा प्रमाण पत्रों की जांच करवाने की मांग की है।