शिव भक्तों का जत्था अमरनाथ दर्शनो के लिए रवाना
शिव भक्तों का जत्था अमरनाथ दर्शनो के लिए रवाना
भुवनेश कुमार की रिपोर्ट
बरेली। फरीदपुर के शिव भक्तों का जत्था बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। सभी शिव भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला सभी श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए काफी उत्सुक नजर आए सभी श्रद्धालु फरीदपुर के स्टेशन रोड से होते हुए बसरिया मंदिर साहूकारा होते हुए सत्संग भवन से बस द्वारा रामपुर पहुंचकर वहां से ट्रेन द्वारा बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाएंगे इस मौके पर आचार्य संजीव कुमार मिश्रा संजीव गुप्ता संजू संजीव यादव दन्नु आशीष जायसवाल, सत्यपाल सिंह फौजी, विशाल, तुषार अग्रवाल, प्रांशु, भगवान दास मौर्या, शिवकुमार, हरिराम, डॉक्टर भूपेंद्र सिंह यादव, विपिन पांडे, मनोज पांडे, अवधेश शर्मा, अवनी सिंह, अनिल गुप्ता, बनवारी मौर्या, कपिल वर्मा महेश गुप्ता रविंद्र प्रधान शालू मिश्रा, राघव ठाकुर पूर्व प्रधान आदि शिव भक्त उपस्थित थे।