रंगदारी ना देने पर सिपाही ने बंधक बनाकर पीटा, आरोप
रंगदारी ना देने पर सिपाही ने बंधक बनाकर पीटा, आरोप
झगड़े के दिल ही हो गया था समझौता
पीड़ित ने की कप्तान से शिकायत
बरेली थाना बिथरी चैनपुर के चंद्रपुर कॉलोनी निवासी अभिषेक पुत्र रूपराम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 23 सितंबर को प्रार्थी की वहीं के रहने वालों से कहासुनी हो गई थी जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 के आने पर थाने बुलाया गया दोनों पार्टियां थाने पहुंची और समझौता भी कर लिया गया आरोप है कि मामले में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी परंतु रामगंगा नगर चौकी पर तैनात सिपाही ने पीड़ित से 20 हजार रुपए की रंगदारी मांगी ना देने पर पीड़ित को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा गया और पीटते वक्त कैमरे भी बंद कर दिए साथ ही पीड़ित का मोबाइल भी तोड़ दिया पीड़ित ने बताया कि मामले में प्रार्थी की मां चौकी पहुंची तब कांस्टेबल एवं दरोगा ने एक नहीं सुनी और पैसा ना देने पर लंबे केस में जेल भिजवाने की धमकी दी गई पीड़ित ने बताया कि आरोपी लगातार उसे घेरकर रंगदारी मांग रहा है एवं अभद्र व्यवहार कर रहा है पीड़ित ने सिपाही द्वारा मारपीट के निशानों की वीडियो भी दिखाई है और आरोपी भर्ती वाले से मुक्ति दिलवाने की मांग की है