विभिन्न इलाको में तेज रफ्तार बाइक से मोबाइल छिनैती करने वाले गैंग का खुलासा
विभिन्न इलाको में तेज रफ्तार बाइक से मोबाइल छिनैती करने वाले गैंग का खुलासा
एक नाबालिग सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
बरेली छिनैती करने वाले गैंग का प्रेस वार्ता कर एसपी क्राइम ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में मोबाईल लूट के सम्बन्ध में थाना इज्जतनगर पर पंजीकृत मुकद्दमे के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अक्षीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के नेतृत्व में थाना इज्जतनगर पुलिस टीम तथा एसओजी तथा सर्विलांस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया था।
जिससे बड़ा खुलासा हुआ है। इस खुलासे से जनता को बड़ी राहत मिलेगी। बताया गया है कि 18 सितंबर 2022 की शाम मुसाराम एंजेसी थाना क्षेत्र इज्जतनगर में मुकदमा वादी रवि लेखवाती जा रहे थे तभी पीछे से दो पहिया वाहन सवार कुछ लोगो ने वादी के मोबाईल आईफोन छीन लिया जिसके संबन्ध में थाना इज्जतनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 830/22 धारा 392 आईपीसी किया गया तथा पुलिस टीमो द्वारा उपरोक्त के परिक्षेप में तमाम खोज बीन सुरागरसी/पतागसी के क्रम में मुखबिर की सुचना पर सौ फुटा रोड बाग के पास से अपाची मोटरसाइकिल बिना नं0 प्लेट सहित 2 नफर अभियुक्तगण व 1 बाल अपचारी हर्षपाल पुत्र आनन्द पाल नि० मोहल्ला कालीवाडी हाता फालतूनगंज थाना बारादरी, तुषार पुत्र ताराचन्द नि० मौ कालीवाडी नियर राजू बताशे वाला थाना बारादरी बरेली को 28 सितंबर 2022 को समय करीब रात 11 बजे गिरफ्तार किया गया तीनो अभियुक्तों । बाल अपचारी के कब्जे से उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित लूटे हुये कुल 6 अदद टच स्क्रीन एन्ड्रॉएड मोबाइल एवं 1 अपाचे मोटर साइकिल बरामद किये गये। यह अभियुक्त गण/ बाल अपचारी शहरी क्षेत्र में तेज रफ्तार की बाइक का प्रयोग करते हुए राहगीरो से मोबाइल छीनकर घटना कारित करते थे। अभियुक्तगण को, रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।