योगी जी कब सुधरेंगे आपके भ्रष्ट आवास विकास विभाग के अधिकारी
योगी जी कब सुधरेंगे आपके भ्रष्ट आवास विकास विभाग के अधिकारी
राजेंद्र नगर के आवासीय छेत्र में करवा रहे है व्यवसायिक निर्माण
अपने ऑफिस के आसपास ही करवा दिए दर्जनों निर्माण
रकम का खेल याँ कार्यशैली में नाकाम
बरेली आवास विकास के अधिकारियों ने नियमों की धज्जियां उड़ाई हुई हैं। आवासीय छेत्र में व्यवसायिक भवन बनाने का काम तेजी से चल रहा है आवास विकास कार्यालय के आस पास लगभग दर्जनों आवासीय भवन तोड़कर व्यवसाई भवन बन चुके हैं कुछ में तो डबल बेसमेंट बनाए जा रहे हैं लेकिन एक्स ई एन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही और न ही विभाग द्वारा अभी तक इन व्यावसायिक भवनों पर कोई कार्रवाई की गई है प्रशासन और मजिस्ट्रेट के लिए अभी तक कोई पत्र नहीं भेजा गया वही भवन स्वामी धड़ल्ले से आवासीय को व्यवसायिक बनाने में जुटे हैं वहीं दूसरी ओर बीडीए सरकार को फायदा पहुंचाने में लगा हुआ है और वहीं दूसरी और आवास विकास के अधिकारी अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं बांके बिहारी के सामने खंडेलवाल एडिबल आयल बना रहा है डबल बेसमेंट अब देखना यह है कि प्रशासन आवास विकास कोई कार्रवाई करता है या इसको भी आंखें मूंदकर वेबसाइट निर्माण करता है