Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

14 वर्ष की आयु में भरत मिश्रा ने ग्रहण किया संन्यास श्री पंच अग्नि अखाड़ा की परंपरा से मिली दीक्षा

14 वर्ष की आयु में भरत मिश्रा ने ग्रहण किया संन्यास श्री पंच अग्नि अखाड़ा की परंपरा से मिली दीक्षा


नया नाम रखा गया 'भास्कर आनंद ब्रह्मचारी'


बरेली। प्रेमनगर स्थित प्रसिद्ध अजयानंद महाराज स्थान काली मंदिर परिसर में बुधवार को आयोजित भव्य धार्मिक समारोह में 14 वर्षीय भरत मिश्रा ने सांसारिक जीवन का त्याग कर संन्यास ग्रहण किया। श्री पंच अग्नि अखाड़ा के वरिष्ठ संतों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ उनका मुंडन, स्नान एवं वस्त्र परिवर्तन कराया गया। संन्यास दीक्षा के बाद अखाड़े की परंपरा के अनुसार उनका नया नाम 'भास्कर आनंद ब्रह्मचारी' रखा गया। दीक्षा समारोह के दौरान मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष और वैदिक मंत्रों से भक्तिमय बना रहा। संतों ने नव-दीक्षित भास्कर आनंद ब्रह्मचारी को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल आध्यात्मिक जीवन की कामना की। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत और विद्वान पुरोहित उपस्थित रहे। पूज्य अजयानंद महाराज ने कहा कि इतनी कम उम्र में वैराग्य और धर्म के प्रति समर्पण सनातन परंपरा की जीवंतता का प्रमाण है। वहीं भास्कर आनंद ब्रह्मचारी ने कहा कि उन्होंने यह मार्ग किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपनी अंतरात्मा की प्रेरणा और ईश्वर भक्ति के भाव से चुना है। बालक के पिता एवं हिंदू शक्ति दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने इसे परिवार के लिए गौरव और सौभाग्य का क्षण बताया। हिंदू शक्ति दल के जिलाध्यक्ष रजत कश्यप ने विश्वास जताया कि भास्कर आनंद ब्रह्मचारी भविष्य में सनातन धर्म, साधु-संतों की परंपराओं और अखाड़े की मर्यादाओं का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे।

whatsapp whatsapp