सिटी न्यूज की महिला पत्रकार ने किया नाम रोशन
बरेली की सलोनी कश्यप को पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दिव्तीय पुरुस्कार
be/bCGXqSOYmMY?si=vk_2RsGr7h4OsdIy
बरेली। एशियन स्पोर्ट्स पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप कंपटीशन का आयोजन दिल्ली में उत्तम नगर ईस्ट में किया गया। जिसमें प्रतिभाग लेने के लिए हरियाणा ,पंजाब ,मध्य प्रदेश, राजस्थान, मुंबई ,उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी सम्मिलित हुए । जिसमें महिला वर्ग में भारती ने पहला स्थान प्राप्त किया,
सुनीता पांडे ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली से चलकर दिल्ली पहुंची सलोनी कश्यप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अगर पुरुष वर्ग की बात की जाए तो पुरुष वर्ग में राजेश कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया, विपिन कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं दूसरे स्थान की बात की जाए तो दिवासकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।उमेश कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया, खिलाड़ियों के कोच उत्तर प्रदेश के बरेली से चलकर कोच राघवेंद्र यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई साथी उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं अगर कुछ राघवेंद्र यादव के बारे में बातचीत की जाए जो बरेली शहर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में हमेशा चर्चा में बने रहते हैं राघवेंद्र यादव पावरलिफ्टिंग के लिए दूर-दूर तक जाने जाते हैं। राघवेंद्र यादव को लोग राघवेंद्र यादव स्ट्रांग मैन के नाम से भी जानते हैं। राघवेंद्र यादव से बातचीत करने के दौरान उन्होंने बताया उनके द्वारा अब तक अनेक छात्रों अनेक खिलाड़ियों को तैयार किया गया है जो अब तक अनेक जगह पर जाकर गोल्ड मेडल जीतकर ला चुके हैं।