Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण से समाज होगा सशक्त : डॉ. नीलम गुप्ता

कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण से समाज होगा सशक्त : डॉ. नीलम गुप्ता


देश के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रो. अजिता सिंह तिवारी


बरेली। कुँवर ब्रजमोहन लाल सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, नेकपुर में विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. अजिता सिंह तिवारी, मुख्य वक्ता प्रो. नीलम गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्षा चित्रा मिश्रा और समाजसेविका अर्चना सक्सेना ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य वक्ता प्रो. नीलम गुप्ता ने कहा कि परिवार संस्कारों का पहला केंद्र है। सशक्त कुटुंब ही मजबूत समाज का आधार बनता है। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार प्रकृति से जुड़े हैं, इसलिए पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि प्रो. अजिता सिंह तिवारी ने कहा कि महिलाओं का शिक्षित और आत्मनिर्भर होना राष्ट्र निर्माण की बड़ी शक्ति है। परिवार की शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कारों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ही समाज को दिशा देती है। कार्यक्रम में आयोजित रोचक प्रश्नोत्तरी में मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संचालन कर रही नीतू यादव ने सभी को सप्त शक्ति कीर्ति, लक्ष्मी, वाणी, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा को अपनाने का संकल्प कराया। अन्त में सुधा सक्सेना ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

whatsapp whatsapp