Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

हाथ पैर बंधे हुए मिला बड़ा बाइपास पर युवती का शव

हाथ पैर बंधे हुए मिला बड़ा बाइपास पर युवती का शव


कहीं और हत्या कर यहां शव फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस



बरेली।         कानून व्यवस्था बेपटरी होती नजर आ रही है। जिले में महीने भर के अंदर कई हत्याओं से सनसनी फैली हुई है। इस बीच मंगलवार सुबह सीबीगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात युवती का शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।जिसके बाद तुरंत ही थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी, सीओ, एसओजी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। जहां जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। साथ ही मृतक युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बताते चलें सीबीगंज थाना क्षेत्र के बड़े बाईपास पर परधौली चौराहे के पास सड़क किनारे मंगलवार सुबह करीब 25 वर्षीय एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके दोनों हाथ और पांव दुपट्टे से बंधे हुए थे। इससे कहीं और हत्या करके शव यहां लाकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं हत्या की सूचना मिलते ही सीबीगंज इंस्पेक्टर राधेश्याम और एसपी सिटी राहुल भाटी के साथ ही सीओ, एसओजी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। जहां युवती की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।



प्रथम दृष्टया युवती की कहीं और हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। साथ ही आसपास के सभी जनपदों से पता किया जा रहा है की वहां पिछले दो दिनों में कोई गुमशुदगी दर्ज हुई है या नहीं। 


राहुल भाटी

एसपी सिटी

whatsapp whatsapp