विश्व मृदा दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान
विश्व मृदा दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान
बरेली। रीना मॉडल पब्लिक स्कूल में 'विश्व मृदा दिवस' के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मृदा संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना है। विश्व मृदा दिवस के अन्तर्गत नगर निगम टीम द्वारा स्कूल के बच्चो को होम कम्पोस्टिंग के प्रति जागरूक किया गया स्कूल के बच्चो को बताया गया की किस प्रकार हम घर से निकलने वाले गीले कूड़े से खाद बनाकर उपयोग में ला सकते है जिससे हमारा गीला कूड़ा जैविक खाद के रूप में उपयोग में आ सकता है साथ ही गीले कूड़े का निस्तारण घर पर ही किया जा सकता है।
उपरोक्त अभियान में वार्ड पार्षद संजीव रस्तोगी सफाई खाद्य निरीक्षक श्रीमती पूर्णिमा सक्सेना एस.बी.एम से अंकिता पांडेय, अनिता कश्यप तथा वार्ड सफाई नायक उपस्थित रहे।