मुख्यमंत्री की कृषक उपहार योजना के तहत इनाम पाकर अन्नदाता के चेहरे खिले
मुख्यमंत्री की कृषक उपहार योजना के तहत इनाम पाकर अन्नदाता के चेहरे खिले
मंडी परिषद द्वारा कृषकों को संचालित कल्याणकारी योजनाएं
रिपोर्ट दुष्येंद्र कुमार
बरेली/मण्डी समिति कार्यालय सभागार में मण्डी परिषद द्वारा संचालित "मुख्यमन्त्री कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत अपर आयुक्त महोदय, बरेली मण्डल, बरेली की अध्यक्षता में कृषकों को दिये जाने वाले पुरस्कारों की सम्भागीय कमेटी द्वारा ड्रा निकाला गया। जिसमें कुल 6 त्रैमासिक ड्रा में प्रथम त्रैमास में 873 किसानों के 15788 कूपन, द्वितीय त्रैमास में 735 किसान 7293 कूपन, तृतीय त्रैमास में 1028 किसानों के 17703 कूपन, चतुर्थ त्रैमास में 815 किसानों के 6825 किसान, पॅचम त्रैमास में 887 किसानों के 12979 कूपन तथा षश्ठम त्रैमास में 757 किसानों के 7793 कूपन, इस प्रकार कुल 5095 किसानों के 68381 कूपन ड्रा में सम्मिलित किये गये है, जिसमें प्रथम पुरस्कार पम्पिंग सैट (8.00 हार्सपावर किर्लोस्कर इंजन) 12 नग, द्वितीय पुरस्कार टी०वी० 43 इन्च-18नग, तृतीय पुरस्कार पॉवर स्प्रेयर-18 नग,, चतुर्थ उपहार मिक्सर ग्राइन्डर-18 नग कुल-66 तथा तीन छःमाही ड्रा में प्रथम पुरस्कार ट्रैक्टर 35 हार्स पावर-6 नग, द्वितीय पुरस्कार पावर टिलर (सीटयुक्त 900सी0सी0) (11 के0वी0) (13.7 एच०पी०)-6 नग,, तृतीय पुरस्कार पावर ड्रिवेन हार्वेस्टर / रीपर (4.00 हार्सपावर डीजल इंजन सहित) 9 नग, चतुर्थ उपहार सोलर पावर पैक संयत्र 30 नग कुल-51 नग इस प्रकार दिनांक 20.11.2025 को आयोजित ड्रा में कुल 117 विजेता कृषकों के ड्रा निकाले गये।
मा० मुख्यमन्त्री कृषक उपहार योजनान्तर्गत उपर्युक्त त्रैमासिक / छः माही बम्पर ड्रा की अध्यक्षता अपर आयुक्त (न्यायिक) महोदय द्वारा की गयी। जिसमें सम्भागीय कमेटी के उपनिदेशक (प्रशा०/विप०) मण्डी परिषद, बरेली, मण्डी सचिव, बरेली एवं सम्भागीय लेखाधिकारी, बरेली सहित बरेली सम्भाग के समस्त मण्डी सचिव, कर्मचारी एवं समस्त मण्डी समितियों से आये हुये कृषक उपस्थित रहे।