Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कक्षा 4 के आलोक,कक्षा 3 के करन और के. जी.की त्रिशा ने किया टॉप

कक्षा 4 के आलोक,कक्षा 3 के करन और के. जी.की  त्रिशा ने किया टॉप



बरेली। स्वाले नगर के अंतिम किनारे पर स्थित ए. के.इंटर नेशनल स्कूल के बच्चों को उनकी साल भर की मेहनत का आज परिणाम मिला। रिपोर्ट कार्ड और हार तथा उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। यह स्कूल ग्रामीण क्षेत्र से बिल्कुल सटा हुआ है इसलिए इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 100 से ज्यादा गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं कक्षा नर्सरी से 5 तक यह स्कूल चलता है। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बच्चों को आज गुरुवार को रिपोर्ट कार्ड बांटा। प्रबंधक अजय कुमार ने बताया इलाका पिछड़ा होने और सीमित संसाधन होने के बावजूद भी बच्चों में पढ़ाई का बहुत क्रेज़ है। स्कूल में तीन बच्चों ने सबसे ज्यादा अंक पाकर टॉप किया । जिनमें कक्षा 4 के आलोक सिंह, कक्षा 3 के करन वर्मा और के. जी.की त्रिशा हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या इरिश मेहसस,ममता सिंह, निधि सहगल, इफ़रा साजिद और इरिश नेहमाया का विशेष सहयोग रहा।

whatsapp whatsapp