श्यामगंज में बवाल... पथराव, मारपीट, हंगामा, फूलों की दुकानें और वाहनों में तोड़फोड़
श्यामगंज में बवाल...
पथराव, मारपीट, हंगामा, फूलों की दुकानें और वाहनों में तोड़फोड़
eACqjX8ZJF0?si=55MqGPokxi68QeE5
बरेली। जुमे की नमाज के बाद शाम करीब चार बजे उपद्रवियो ने जमकर बवाल किया। नारेबाजी के साथ लोगों और दुकानों पर पथराव में तीन लोग घायल हो गए। फूलों की दुकानें और वाहनों में तोड़फोड़ की। दहशत में व्यापारियों ने श्यामगंज मार्केट बंद कर दिया। पुलिस फोर्स ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ा। मौके पर डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने घटना की जानकारी ली। उपद्रवियो को चिन्हित किया जा रहा है। श्यामगंज के व्यापारियों ने बताया कि दूसरे पक्ष के उपद्रवियो ने जमकर नारे बाजी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। उपद्रवियो ने लोगों के साथ अचानक दुकानों पर भी पथराव करना शुरू कर दिया। इससे मार्केट में भगदड़ मच गई। पथराव में तीन लोग घायल हो गए। दहशत की वजह से व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। शाहदाना और एक स्थान पर पथराव हुआ है। उपद्रवियो ने फूल बेचने वालों के फूल उठाकर फेंक दिए और तोड़फोड़ की। पुलिस फोर्स ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उपद्रवियों की भीड़ ने यहां से गुजर रहे एक बाइक सवार कि स्कूटर सवार को रोक लिया। उसकी पिटाई कर दी। उसने भागकर अपनी जान बचाई। भीड़ ने उसकी बाइक व स्कूटर में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में नहीं लेने देंगे। दो तीन लोगों को चोट आई है। लोगों से अपील की जा रही है कि इस मामले में गुमराह न किया जाए। एफआईआर लिखी जा रही है जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा के कार्यक्रम से लौट रहे कुछ अराजक तत्वों ने मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
मौलाना तौकीर ने मस्जिद में नमाज़ अदा की और अपने घर की तरफ रवाना हो सब शांतिपूर्ण निभट गया था कुछ शरारती लोगों ने पथराव किया है तीन लोगों को हल्की चोट आई है सीएमओ से बात हुई है बाकी जाँच की जा रही है बाकी शान्ति है।
रविंद्र कुमार
जिला अधिकारी
ग्रिफ्तारी देने को लेकर जो कार्यक्रम था निभट चुका था जहां से लौटते वक्त कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है मौके पर फोर्स लगा दी है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
घुले सुशील चंद्रभान
एसएसपी बरेली