Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

गुरमत प्रचार फेरी के तहत हुआ कार्यक्रम

गुरमत प्रचार फेरी के तहत हुआ कार्यक्रम


एक ही भेषभूषा में दिखेंगे गुरबाणी सवैये ग्रुप के बच्चे


बरेली।          सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व जो 27 नवंबर को आ रहा है इसके उपलक्ष्य में लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी के सहयोग से 22 नवंबर से गुरमत प्रचार फेरी का आयोजन किया गया है जिसमें गुरुद्वारा जनकपुरी, संजय नगर, मॉडल टाउन में कार्यक्रम किया गया आज सुभाष नगर एवं गुरुद्वारा फारसी टोला और कल इज्जतनगर गुरुद्वारा में कार्यक्रम होगा। जिसमें गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कथावाचक ज्ञानी गुरसेवक सिंह आकली ने गुरमत विचार एवं श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दिए गए उपदेशों को संगत में बताया इस दौरान की गई कथा में से बच्चों से कुछ सवाल पूछे गए जवाब देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। पिछले कई वर्षों से मनप्रीत कौर द्वारा बच्चों को एकत्रित कर गुरबाणी सवैया ग्रुप बनाकर हर प्रकाश पर्व पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश के समय अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है जिसमें भट्ट साहिबान के सवैयों से गुरु साहिब की वाह वाह की जाती है

इसी को लेकर ग्रुप के सभी बच्चों को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा नीले रंग की पगड़ी एवं नीले रंग के दुपट्टे दिए गए जिससे आने वाली बड़ी बर्बाद फेरी एवं गुरु पर्व के दिन सभी बच्चे एक भेषभूषा में नजर आए कार्यक्रम में मुख्य रूप से मलिक सिंह कालरा, गुरदीप सिंह बग्गा, मनप्रीत कौर,अमनदीप सिंह, गुरदर्शन सिंह, राजेंद्र सिंह, रणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे

whatsapp whatsapp