Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

जेल में कैदियों को वितरण किए गए कपड़े और खाद्य पदार्थ

जेल में कैदियों को वितरण किए गए कपड़े और खाद्य पदार्थ


बरेली।      केसरपुर क्षेत्र स्थित केंद्रीय कारागार 2 (जिला कारागार) में अंतर्राष्ट्रीय मानव सेवा कल्याण ट्रस्ट द्वारा जेल में मौजूद कुछ कैदियों को लोअर ,टीशर्ट एवं खाद्य पदार्थ वितरण किए गए। अंतर्राष्ट्रीय मानव सेवा कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग शर्मा से बातचीत करने के दौरान उन्होंने बताया उनके द्वारा इस प्रकार के अनेक कार्य समय-समय पर किए जाते हैं ,उन्होंने बताया उनके द्वारा कुछ समय बाद जनपद बरेली में हेलमेट वितरण का भी कार्य किया जाएगा, हेलमेट वितरण का उद्देश्य लोगों को हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलने के लिए प्रेरित करना, साथ ही ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना है, जिससे सड़क दुर्घटना में कमी हो। साथ ही उन्होंने बताया ट्रस्ट द्वारा अनेक पीड़ितों की मदद अनेक प्रकार से की जाती है, कहीं ट्रस्ट द्वारा भोजन वितरण का आयोजन किया जाता है, साथ ही कभी-कभी नि:शुल्क स्वास्थ्य सिविर का भी आयोजन किया जाता है । इस प्रकार अनेक सामाजिक क्षेत्र में समय-समय पर कार्य किए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मानव सेवा कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग शर्मा, रतन कुमार जेलर केंद्रीय कारागार–2( जिला कारागार), पंकज शर्मा, तकि रजा, सुभाष सेठी, एन.उद्दीन, एवं उनकी टीम के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वहां उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp