पति करता है लड़कियों का धंधा, महिला को भी धकेलना चाहता है गलत काम मे, पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
बरेली थाना बारादरी के हजियापुर निवासी एक महिला ने अपने पति एवं ससुराल वालों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कप्तान ऑफिस में शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसका निकाह 2017 को इज्जत नगर पीरबहोंडा में रहनेवाले मोहम्मद आरिफ पुत्र जमालुद्दीन के साथ हुआ था जिसमें परिजनों ने अपनी समर्थ के अनुसार दान दहेज दिया था जिससे दो पुत्र भी हैं एक बेटा मात्र 8 माह का है परंतु उक्त लोग फ्रिज टीवी मोटरसाइकिल एवं ₹100000 नगद की मांग करने लगे ना मिलने पर मारपीट की गई जिसके उपरांत माता-पिता ने कर्जा देकर ₹50000 पति को दिए थे पैसा मिलने के बाद कुछ दिन सही रखा परंतु पुन्हा परेशान करना शुरू कर दिया आरोप है कि पति नशा करने का आदी है एवं ट्रक चालक होने की वजह से वह बाहर से लड़कियां लाकर बेचता है और गलत धंधा भी कराता है पति के देवरानी से अवैध संबंध है जिसके विरोध पर पीड़िता को भी गलत धंधे में डालने के लिए दबाव बना रहा है जिसका विरोध करने पर मार पीट कर मात्र पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया मैंने ने बताया कि जब फोन पर बात की तो अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे जिसकी थाने में शिकायत करने के उपरांत पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की परेशान होकर महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत की तब एसएसपी के आदेश पर 16 जून 2023 को पति सहित 7 लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की गई महिला ने पुन्हा सोमवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है कि अभी भी आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।