Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नैनीताल हाईवे पर दौड़ती कार में भड़की आग, बाल-बाल बचे सवार

नैनीताल हाईवे पर दौड़ती कार में भड़की आग, बाल-बाल बचे सवार



बहेड़ी क्षेत्र में सीएनजी रिसाव की आशंका, देखते ही देखते जलकर खाक हुआ वाहन



बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र से गुजर रहे नैनीताल हाईवे पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सफर के दौरान अचानक एक कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। कार में बैठे लोगों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सामान्य गति से चल रही थी कि अचानक इंजन की तरफ से धुआं निकलने लगा। चालक ने वाहन रोकने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरी कार को घेर लिया और वाहन जलकर लगभग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने के कारण हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने व्यवस्थित कराया। प्रारंभिक जांच में आग की वजह सीएनजी गैस के रिसाव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और एक बड़ा हादसा टल गया।

whatsapp whatsapp