Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अलग-अलग सड़क हादसों में सुरक्षा गार्ड समेत दो लोगों की मौत

अलग-अलग सड़क हादसों में सुरक्षा गार्ड समेत दो लोगों की मौत





बरेली।        इज्जतनगर क्षेत्र में बाइक सवार एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वही बड़ा बाईपास पर साईकिल से जा रहे सुरक्षा कर्मी को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन रौंदता हुआ चला गया। हादसे में घायल सुरक्षा कर्मचारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। 

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव जिटौआ का रहने वाला 37 वर्ष सोहमपाल पुत्र किशनलाल सिक्योरिटी गार्ड था। परिवार के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह साईकिल से डयूटि करने के लिए जा रहा था। असी बीच वह जैसे ही बड़ा बाईपास के बालाजी धर्म कांटे के पास पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिवार के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी का रो रो कर बुरा हाल है मृतक के दो लड़का दो लड़कियों का पिता था। आईवीआरआई गेट के सामने बाइक सवार पंडित को ट्रक ने रौंदा दिया। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। किला रामपुर रोड के रहने वाले रघुवीर शरण (65) पंडित थे और वह स्वंय प्राइवेट नौकरी करते है।  शनिवार दोपहर को उनके अपनी बाइक से निजी काम के चलते डेलापीर की तरफ गये थे। इसी दौरान वहां से लौटते समय आईवीआरआई गेट के सामने ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आधार कार्ड के पते के अनुसार पुलिस वालो ने परिवार को घर पर सूचना दी और परिवार में कोहराम मच गया।

whatsapp whatsapp