Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

श्री गुरु तेगबहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जोरशोर से मनाने के अरमान कोरोना ने किए बेकार



बरेली।       हिन्द की चादर व तिलक जिनयु के रक्षक सिक्खों के 9 वें गुरु श्री गुरु तेगबहादुर साहिब का 400 वां प्रकाश पर्व शनिवार एक मई को था जिसको लॉक डाउन की वजह से शुक्रवार को ही मना लिया गया। सैकडों लोगों ने शताब्दी प्रकाश पर्व की खुशी में श्री सहज पाठ रखा हुआ था जिसकी समाप्ती प्रकाश पर्व पर करने की अपनी ही खुशी थी जिसको लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुबह 11 से शाम 4 बझे तक सात पालियों में संजय नगर इस्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में पाठ की समाप्ति करवाई। कियुकि वहाँ के हाल में हजार से ऊपर संगत आ सकती हैं जहाँ हर एक पाली में मात्र 20 से 25 लोगों के होने पर शोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन हो सका साथ ही हर व्यक्ति मास्क लगाकर सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने के बाद ही गुरुद्वारे में प्रवेश कर रहा था।  शाम को मुख्य दिवान स्पेशल न होकर रोजना की तरह ही रहा। बताते चलें कि इस बार 400 साल वें प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरों से चल रही थीं बाहर से रागी एवं कथावाचक भी बुक किये गए थे। महान नगर कीर्तन की भी तैयारी थी परन्तु सब कैन्सिल कर दिया गया। बताते चलें कि जहाँ बरेली में समुह संगत का अरमान प्रकाश पर्व को मनाने का एक दिन पहले ही मना कर सन्तुष्ट करना पड़ा वहीं दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी माथा टेक कर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।

whatsapp whatsapp