धूमधाम से मनाया जायेगा ट्रस्ट का तृतीय वार्षिक उत्सव
धूमधाम से मनाया जायेगा ट्रस्ट का तृतीय वार्षिक उत्सव
छेत्र भर में निशान यात्रा निकलने के बाद बाद सजेगा संकीर्तन दरबार
बाहर से भी आ रहे भजन गायक
बरेली। इज्जतनगर स्टेशन के सामने बने श्री खाटूश्याम मन्दिर में श्री श्याम प्रेमी सेवा ट्रस्ट नाथ नगरी के तृतीय वार्षिक उत्सव को मुख्य रखते हुए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गत वर्ष की भांति कल रविवार को विशाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसको लेकर ट्रस्ट द्वारा शाहिद अनिल सिंह गेट के अंदर स्थित शंकर पार्वती मंदिर से रविवार शाम 4 बजे विशाल निशान यात्रा निकाली जायेगी जो छेत्र में भृमण करते हुए वापस मंदिर पर ही आकर संपन्न होगी। उसके उपरांत शाम 4 बजे से देर रात प्रभु ईच्छा तक संकीर्तन महोत्सव आयोजित किया जाएगा जिसमें विशेष तौर से आशीर्वाद देने के लिए राजस्थान से खाटू श्याम मंदिर सीकर की पावन सानिध्य गिरविर कँवर चौहान खाटू मासा जी पहुँच रही हैं साथ ही श्री व्रन्दावन से श्याम दीवानी खुशबू राधा जी एवं राधवदास महाराज पधार रहे हैं जो भक्तों को अपनी मधुर आवाज से भजनों द्वारा आनन्दमयी करेंगे साथ ही गाजियाबाद से माधव म्युजिकल ग्रुप भी आ रहा है। 9 बजे से प्रभु ईच्छा तक श्री श्याम रसोई परिवार की तरफ से भंडारे का भी आयोजन रहेगा। ट्रस्ट की तरफ से सभी भक्तों को अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु के भजन सुन अपने जीवन को सफल करें। प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप बंशल, उपाध्यक्ष अशोक यादव, महासचिव प्रशांत अरोरा, रजत अग्रवाल, विवेक भारद्वाज, राघवेंद्र मिश्रा, अंशुल शर्मा, मनीष बंसल, प्रदीप साहू, कन्हैया, सचिन, प्रणव, डीके नन्हा, नवीन, मोहिव बंशल, लालाराम आदि लोग उपस्थित रहे।